logo

दो दिन मनाया गया होली का रंगीन पर्व

अमांव (बलिया) : क्षेत्र के गांवों में दो दिन होली मनाया गया। हालाकि होलिका दहन एक दिन ही हर गांव में किया गया। दिनांक 24.03.2024 को होलिका दहन के बावजूद किसी गांव में 25.03.2024 को तो किसी गांव में 26.03.2024 को रंगोत्सव मनाया गया। गोविंदपुर , भरौली , टुटुवारी, मेरौड़ा आदि गांवों में 25.03.2024को रंगोत्सव मनाया गया तो वहीं अमांव, बघौना एवं सीमा पर बक्सर बिहार में 26.03.2024 को रंगोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनायगय गया। लोग सुबह से दोपहर तक रंगो से एक दूसरे को भिगोते रहे तो वही देर शाम तक अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। युवा वर्ग डी जे पर होली गीत बजा कर झूमते रहे । बड़े ही सौहार्दपूर्ण और हंसी खुशी से होली का पर्व मनाया गया।

9
57 views